मेरठ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पीवीवीएनएल की ओर से सोमवार को जीआईसी के मैदान में मेगा कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने किया। कैंम्प में लोगों को सूर्यघर योजना के तहत सोलर संयंत्र के लाभ बताए गए। योजना से मिलने वाली सब्सिडी, बिजली की बचत आदि के बारे में बताया गया। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने बताया कि पश्चिमांचल को इसके लिए 7 लाख के आसपास का लक्ष्य मिला है। इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलुवालिया ने भी विचार रखे। इस मौके पर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए भी जागरूक किया गया।