2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी अपनी पार्टी में दो टके के गुंडे और आतंकी पालते हैं, जो इस तरह की बात करते हैं, जिनको जनता जूते मारकर भगाएगी। कहा कि ये 11 विधायक तो दूर 11 सदस्य भी नहीं बना पाएंगे। इसके साथ ही कहा कि मुस्लिम में कोई नेता नहीं है। मुस्लिम अगर जल्द से जल्द भाजपा की सदस्यता ले लेते हैं, तो सुरक्षित रहेंगे। वहीं 2027 चुनाव में भाजपा की 350 प्लस सीटों का दावा करते हुए तीसरी बार यूपी में भाजपा की सरकार आने का दावा किया है। संगीत सोम ने गंगोत्री मंदिर समिति के गौमूत्र पीने के निर्णय को सही बताते हुए कहा कि किसी गैर सनातनी को मंदिर में जाने का अधिकार ही नहीं। वहीं एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी शौकत अली द्वारा दिए गए भड़काऊ भाषण पर मुकदमा दर्ज किया गया है।