केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। मेरठ स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में गणित की परीक्षा देने के लिए सुबह से ही छात्र एवं छात्राएं पहुंचे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह के साथ-साथ हल्की घबराहट भी देखने को मिली। वहीं परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए थे।