लोहियानगर स्थित मंडी के सामने स्थित जाहिदपुर गांव के एकमात्र रास्ते पर जलभराव से हालात बदतर हो गए हैं। निकाली की व्यवस्था न होने के कारण पूरे रास्ते पर जगह-जगह गंदे पानी का जलभराव हो रहा है। हजारों लोग रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। बच्चों को भी स्कूल जाने में बहुत परेशानी हो रही है। स्कूली वाहनों के पलटने का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और मेयर से समस्या के समाधान की मांग की है।