शास्त्री नगर सेक्टर-3 में मंगलवार को 68वें दिन भी महिलाओं का धरना लगातार जारी रहा। दिनभर हुई तेज बारिश के बावजूद महिलाएं धरना स्थल पर डटी रहीं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा। बारिश से धरना स्थल पर जलभराव और असुविधा के हालात बने, लेकिन महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के बीच महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए नारेबाजी भी की और प्रशासन से जल्द वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की।