सईद की पत्नी अफसाना का कहना था कि ये मकान डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा गया है। जहां मकान खरीदा है, वहां के कुछ लोग चाहते हैं कि हम वहां न रहें। उन लोगों ने शुक्रवार को हमें हमारे ही घर से निकालकर ताला डलवा दिया। थाने से लगातार दबाव आ रहा था कि जल्दी थाने आओ। इसी तनाव में आकर उनके पति सईद को माइनर अटैक आ गया। मेरे पति को कुछ भी हुआ तो ये सब लोग जिम्मेदार होंगे। इस मकान को खरीदने में हमारा मकान, जेवरात सब बिक गया, लोन भी ले लिया। अब हम यहीं रहेंगे। इसके सिवा हमारे पास कोई चारा नहीं है।