हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव के पास गन्ना लादने वाले लोडर की चपेट में आने से पाली गांव निवासी 29 वर्षीय तपराज की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर उस समय हुआ जब तपराज बाइक से गुजर रहा था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। लोडर चालक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने हस्तिनापुर के मुख्य द्वार पर शव रखकर जाम लगा दिया।