मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की पदाधिकारी पिंकी चौहान ने कहा कि परिवहन क्षेत्र से जुड़ी लंबित मांगों पर सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में परिवहन कारोबारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो सकते हैं। प्रेस वार्ता में परिवहन क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।