लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग एवं श्वसन रोग विभाग ने एयरबोर्न इंफेक्शन कंट्रोल विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. कारवी अग्रवाल ने टेक्नीशियंस, नर्सिंग स्टाफ को हवा से फैलने वाले संक्रमण की रोकथाम, संक्रमण नियंत्रण उपायों, डॉ. उत्कर्ष खत्री ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों एवं रोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए संक्रमण-मुक्त एवं सुरक्षित अस्पताल वातावरण स्थापित करना है।