मेरठ के नई मोहनपुरी व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालते हुए ऊर्जा भवन, विक्टोरिया पार्क स्थित एमडी कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया। इस दौरान व्यापारियों और आम जनता में स्मार्ट मीटर को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।