मेरठ में बिजली कटौती को लेकर वार्ड 60 के पूर्व पार्षद नीरज ठाकुर और न्यू सूरजकुंड बिजली घर पर तैनात जेई गोपीचंद के बीच फोन कॉल पर तीखी बहस हो गई, जिसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। कॉल पर बीजेपी नेता नीरज ठाकुर जेई से बोले कि नौकरी छोड़ दो काम नहीं होता तो, उधर से जेई ने कहा तुम्हारे बाप ने नहीं दी है नौकरी। हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।