फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सकौती में कुंबल करके सबमर्सिबल की दुकान में लाखों की चोरी,15 दिन के भीतर तीसरी बार हुई वारदात

मेरठ के सकौती में खतौली निवासी अशोक कुमार की सबमर्सिबल की दुकान में कुंबल करके मंगलवार देर रात चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। आरोप है कि 15 दिन में चोरों ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अशोक ने बताया कि वह अपने बेटे सचिन के साथ दुकान पर बैठते है। मंगलवार देर रात वह दुकान बंद करके घर लौट गए। बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान के पीछे से कुंबल कर रखा था। चोर दुकान से तीन से साढ़े तीन लाख का सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। अशोक ने थाने पर तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें