मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र दिल्ली देहरादून बाईपास पर स्थित योगीपुरम पुलिस चौकी पर शनिवार शाम 4:00 बजे ताला लटका मिला न तो चौकी के पास कोई पुलिसकर्मी तैनात था।न ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कैमरा लगा हुआ था। लापरवाही की हद तो तब हो गई जब शाम के समय चौकी पर ताला लटका मिला इससे यह सब जाहिर होता है कि क्षेत्र की पुलिस अपने कार्य के प्रति कितनी जागरूक और कितनी लापरवाह है।