मवाना रोड रक्षापुरम स्थित मेरठ क्लब में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य सत्यवीर, विशिष्ट अतिथि प्रांत प्रचारक मेरठ प्रांत अनिल रहे। प्रांत प्रचारक अनिल ने कहा कि सनातन धर्म के विचार श्रेष्ठ हैं। हम किसी धर्म को बुरा नहीं कहते। आरएसएस संगठन शक्ति है। देश में कैसी भी परिस्थिति रही हो, स्वयं सेवक हमेशा साथ खड़े रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद अरुण गोविल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सहित अनेक हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।