हस्तिनापुर में खादर क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बाढ़ और बारिश के कारण पूरी क्षतिग्रस्त हो गया था और इस मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क पर मरम्मत कार्य कराया था परंतु दस दिनों के बाद ही यह भ्रष्टाचार की परत उधड़ने लगी। दस दिन बाद ही सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। जिस कारण अब इस सड़क पर ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है और आए दिन हादसे हो रहे हैं।