फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: धार्मिक स्थल पर तांत्रिक क्रिया की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने मंदिर पर जड़ा ताला

मेरठ से सटे सरधना में झिटकरी-भमोरी मार्ग स्थित जय श्री बालाजी भमोरी धाम में तांत्रिक क्रिया करने की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने मंदिर पर ताला जड़ दिया। प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में मंदिर के पुजारी प्रदीप सोम ने जल त्याग कर तहसील परिसर में धरना दिया। धरने में शामिल लोगों ने प्रशासन पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। सूचना मिलने पर तहसीलदार ज्योति ने मौके पर पहुंचकर धरनारत लोगों को समझाया और शांत कराया। बाद में मंदिर पर लगे ताले की चाबी पुजारी को वापस सौंप दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें