मेरठ के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को तीज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यापिकाओं ने गीत-संगीत प्रस्तुत किए और विभिन्न प्रकार के खेलों में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने उत्साह के साथ तीज उत्सव मनाया।