एसएसपी मेरठ द्वारा थाना मवाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया,एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा बुधवार रात मवाना थाना पहुंचे जहां उन्हें गार्ड द्वारा सलामी दी गई,इसके बाद एसएसपी ने थाने में बने शौचालय,मैस,मालखाना,बैरक,थाने में खड़ें लावारिस वाहनों,महिला हैल्प डेस्क,साइबर सेल,थाना कार्यालय,एचएस रजिस्टर, जीडी सहित थाने के अन्य अभिलेखों,गुमशुदा लोगों की सूची सहित थाने में मौजूद असलाह, हवालात की जांच पड़ताल की,इस दौरान एसएसपी ने थाने में खड़े लावारिस वाहनों की नीलामी के लिए टीम गठित कर जिले पर रिपोर्ट भेजने,थाना कार्यालय में मौजूद पुराने अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव करने,पुराने मुकदमों की लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाने तथा मुकदमों में चाजर्शीट या फाइनल रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिये।