फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग फोरम का 19 को होगा सेमिनार, जानकारी दी

परतापुर बाईपास स्थित ब्रैवुरा गोल्ड रिसोर्ट में रविवार को स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग फोरम की प्रेस का आयोजन किया गया।। इसमें 19 अगस्त को होने वाली इंडस्ट्री मीट एंड मैन्युफैक्चरिंग टेक्निक्स पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को लेकर जानकारी दी गई। स्पोर्ट्स इंडिया फेडरेशन के संस्थापक स्वदेश कुमार ने बताया कि सेमिनार में खेल सामग्री निर्माता, निर्यातक, एमएसएमई, सरकारी प्रतिनिधि, टेक्नोलॉजी प्रदाता, उद्योग विशेषज्ञ शोधकर्ता और खेल एवं विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग भाग लेंगे। उन्नत विनिर्माण तकनीक, स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग, टेक्निकल टैक्सटाइल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक एवं ऑटोमेशन सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग, गुणवत्ता मानक, उन्नत सामग्री, उत्पाद नवाचार, तथा वैश्विक निर्यात अवसरों पर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें