फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut:आध्यात्म जीवन में लाता है संतुलन, शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण, NSS के सात दिवसीय रात्रि शिविर की योग से शुरुआत

हस्तिनापुर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय रात्रि शिविर के चौथे दिन की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना व योगाभ्यास से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल, खेल मैदान व चारदीवारी के आसपास श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में जैन कॉलेज, बड़ौत के प्रोफेसर प्रज्ञान चौधरी ने “जीवन में आध्यात्म का महत्व” विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रज्ञान चौधरी ने कहा कि आध्यात्म जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को नैतिक मूल्यों को अपनाने और आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. विनीता राठी ने कहा कि भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में संतुलन आवश्यक है, जिससे व्यक्ति में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इस दौरान डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रेनू जैन, डॉ. विजयवीर सिंह, डॉ. मनोज आर्य आदि मौजूद रहे। शिविर में स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से आपसी सहयोग व आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें