कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग और संस्कृत विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीएड विभाग की छात्राओं द्वारा भाषण दिया गया। जिसका विषय अटल बिहारी वाजपेई के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद दर्शन का प्रभाव रहा। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप ने छात्राओं को इमरजेंसी सहित आज के हालातों के बारे में बताया।