फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर

मेरठ के जेलचुंगी स्थित सपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पहुंचे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जमीनी स्तर पर जनता के बीच जाने के निर्देश श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने को कहा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार बनाने का भरोसा दिलाया बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें