मेरठ कमिश्नरी चौराहे और कलक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। गन्ना लेकर पहुंचे सपाइयों ने गन्ना मूल्य 500 रुपया प्रति क्विंटल करने की मांग की। खूब नारेबाजी की। कोई अर्धनग्न होकर पहुंचा तो किसी ने सांसद हेमा मालिनी के पोस्टर पर मुर्दाबाद लिखा।