कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। छोटे छोटे बच्चों ने सभी श्रेणी में उम्दा प्रदर्शन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं।