श्री रामलीला एवं शिव मंदिर कमेटी गुड मंडी द्वारा रामलीला का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नितिन खटीक तथा गन्ना समिति के अध्यक्ष विनोद भाटी द्वारा फीता काटकर तथा गणेश पूजन करके किया गया कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक चेयरमैन विमल शर्मा ने कहा कि भगवान राम सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं, जो हिंदू धर्म के प्रमुख देवता और भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्होंने 'मर्यादा पुरुषोत्तम' के रूप में जीवन भर सत्यनिष्ठा और अपने कर्तव्यों का पालन किया, जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन आदर्श पुत्र, भाई, पति और राजा का उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक,अजीत सिवाच, सुभाष दीक्षित ,अध्यक्ष सौरभ शर्मा, महामंत्री राजेश अग्रवाल, भूपेंद्र त्यागी,निपुण चौहान, आलोक चौहान उपस्थित रहे।