मेरठ में मृतक स्पेलर कारोबारी बाबूराम के बेटे सचिन ने बताया कि जिस वक्त उनके पिता बाबूराम, जितेंद्र और अंकित के साथ बैठकर शराब पी रहे थे, उस वक्त वो भी वहीं पर ही मौजूद थे। सचिन ने बताया कि अंकित अपने साथ टेट्रा पैक शराब लेकर आए थे। अंकित, जितेंद्र और बाबूराम ने जैसे ही शराब पी, तो उनकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। बाबूराम बदहवास हालत में बाहर आए, कुल्ला करने की कोशिश की लेकिन नहीं हुआ और वो वहीं पर ही गिर गए। सचिन ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को किसी तरह उठाया और अस्पताल भिजवाया। उसके बाद अंदर जाकर देखा तो जितेंद्र भी बदहवास हालत में पड़े हुए थे और अंकित स्पेलर फैक्ट्री के दूसरे गेट की तरफ जमीन पर गिरे हुए थे। उन दोनों को भी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को ही मृत घोषित कर दिया। सचिन ने आरोप लगाया कि शराब पीने के बाद ही तीनों की हालत बिगड़ी है और उसी से ही मौत हुई है। साथ ही बताया कि पुलिस ने अब तक उनको कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया।