श्री कृष्ण मंदिर वैधवाड़ा नत्थू पांडे की गली में भगवान आशुतोष के विशाल भंडारे का आयोजन सावन के प्रथम सोमवार को किया गया। भगवान शंकर का पंचामृत से रुद्राभिषेक पंडित श्रवण कुमार झा द्वारा कराया गया। रुद्राभिषेक के बाद भगवान को भोग प्रसाद अर्पण किया गया तत्पश्चात ब्राह्मण भोज आयोजित हुआ। भंडारे का आयोजन श्री कृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारीयों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सौरभ कौशिक, अमरीश शर्मा, वीरेंद्र दत्त शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अरविंद गोयल, विकास गोयल, डॉ अनिल अग्रवाल शामिल रहे।