मेरठ में रोटरी क्लब मेरठ विराट की ओर से दिल्ली रोड स्थित गोपाल गौशाला में पौधरोपण अभियान और गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। मुख्य अतिथि आईएफएस संयुक्त सचिव शिवपाल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण और विलुप्त होते जीव-जंतुओं को बचाने पर जोर दिया।