फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खाटू श्याम मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा घोषित

मेरठ के गांधी आश्रम के निकट स्थित भगवान परशुराम राधे कृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में श्री खाटू श्याम मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की गई। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर में स्थापित श्री खाटू श्याम जी का स्वरूप लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है और इसे एक सिद्ध पीठ के रूप में भी माना जाता है। प्रेस वार्ता के दौरान समिति के संस्थापक मुकेश शर्मा, अध्यक्ष सुभाष शर्मा तथा विवेक गोड़ ने बताया कि मंदिर का पुनः जीर्णोद्धार श्याम भक्त अनिल गोयल की देखरेख में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। प्रत्येक एकादशी पर संकीर्तन और भोग प्रसाद का आयोजन होगा। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड पाठ और प्रत्येक बृहस्पतिवार को महिला संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान परशुराम, श्री खाटू श्याम जी सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु धर्म और संस्कृति से जुड़ सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें