मेरठ में पंजाबी समाज मेरठ रजिस्टर्ड और रोटरी क्लब मेरठ कैंट के सदस्यों ने रुड़की रोड पर कांवड़ सेवा शिविर लगाया, जिसमें समाज और क्लब के सदस्यों ने कांवड़ियों को फल, बिस्किट, शिकंजी और खीर का वितरण किया। इस दौरान पंजाबी समाज के संस्थापक एडवोकेट विपिन सोढ़ी, अध्यक्ष नीरज नारंग, उपाध्यक्ष संजीव सरीन, महासचिव अमोल गंभीर, मीडिया कॉर्डिनेटर सुनील अरोड़ा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सपन सोढ़ी, उपाध्यक्ष गौरव दत्त समेत सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।