इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब खींचकर की गई हरकत का विरोध किया। देश की आधी आबादी के अपमान के मुद्दे को लेकर अपना रोष व्यक्त किया। दो सूत्री मांगों का एक ज्ञापन राष्टपति के नाम जिला अधिकारी को दिया गया।