मेरठ के दौराला में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष चौधरी अमन सिंह के नेतृत्व में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मौ. युनूस का पुतला फूंका। उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार की निंदा की। पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुतले को लेकर दौराला के विभिन्न बाजार से होकर गुजरे और बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की। दौराला चौराहे पर एकत्रित होकर पुतला फूंका। चौधरी अमन सिंह ने कहा कि भारत सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा और सम्मान देने के लिए युनूस खान को चेतावनी देनी चाहिए। प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि अब हमारा धैर्य का बांध टूट गया है। हिंदुओं के प्रति इतनी बर्बरता कायरतापूर्ण है। हत्यायारों को फांसी की सजा देनी चाहिए। इस दौरान पुरुषोत्तम उपाध्याय, किशोर कुमार, नारायण, अजब सिंह, संजीत, कपिल, सागर, केशव, दीपक, सोनू, अनिल, प्रिंस, हिमांशु, मनिंदर विहान, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे।