गणेश चतुर्थी के अवसर पर सरधना में ढोल-नगाड़ों, डीजे और बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके उपरांत गणपति बप्पा की प्रतिमा को रामलीला मैदान स्थित पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ स्थापित किया गया। यह आयोजन हिंदू युवा संगठन के तत्वावधान में आगामी दस दिनों तक चलेगा।