सावन माह में शिव भक्तों के जलाभिषेक को लेकर पांडव टीले के समीप स्थित प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाभारत कालीन माने जाने वाले पांडेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचते हैं। श्रद्धालु पैदल यात्रा कर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं।