मेरठ में रुड़की रोड के कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोगों के आगे संकट पैदा हो गया है। समस्या का कुछ हल न निकलने से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और कांवड़ मार्ग समेत रोड की दूसरी साइड भी बाधित कर दी। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाकर साइड कराया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि उनकी लाइट एमईएस फीडर से आती है, जिसमें करीब एक दर्जन कॉलोनी समेत लालकुर्ती और सोफीपुर के भी कई इलाके शामिल हैं। जिसमें पिछले तीन महीनों से बिजली कटौती की समस्या चल रही है। मंगलवार को भी करीब आठ घंटे से ज़्यादा लाइट गुल होने पर गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा कर दिया। बिजली गुल होने से पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया।