मेरठ में बारिश के बाद सड़कों का हाल खराब हो रहा है। तमाम सड़कों पर गड्ढों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शारदा रोड पर जगह जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। गुरुवार को दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दूसरी ओर गढ़ रोड पर हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां गड्ढों के बीच लोगों को सफर करना पड़ रहा है।