मेरठ में शब-ए-बारात आज है जिसको लेकर पुलिस की सख्ती भी सड़कों पर दिखाई दे रही है। आतिशबाजी और हुड़दंगबाजी रोकने के लिए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फुटमार्च किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी/सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र और कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस बल, आरएएफ के साथ गश्त की।