सराय लाल दास क्षेत्र में स्थित सेठ बीके महेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अंतरिक्ष जैन आईपीएस ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस मौके पर एएसपी ने छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए।