फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, शांति समीति बैठक का किया आयोजन

मेरठ में आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से तथा आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिए आज सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली, देहली गेट, लिसाड़ी गेट, लोहियानगर पुलिस बल, पीएसी एवं आरएएफ की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च घंटाघर से प्रारंभ होकर बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा, जाकिर कॉलोनी चौकी, कांच का पुल, लिसाड़ी गेट चोपड़ा, थाना कोतवाली, गुदड़ी बाजार व सर्राफा बाजार होते हुए पुनः घंटाघर तक संपन्न किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। उधर ,थानों पर शांति समिति की बैठक बुलाई गई जिनमें त्योहारों पर जिम्मेदार लोगों से पुलिस का सहयोग कर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कीगई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें