फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: संरक्षित पशु की हत्या की तैयारी कर रहे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

हिंडन नदी के पुल से पहले खिवाई की ओर जाने वाले खड़ंजे के पास शनिवार रात संरक्षित पशु की हत्या की तैयारी कर रहे आरोपियों की सरूरपुर पुलिस और स्वाट टीम देहात से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में खुशहाल कॉलोनी, लिसाड़ी गेट निवासी यामीन पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि सिवालखास निवासी पप्पू को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक पशु, तमंचा, कारतूस, हत्या में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें