बीए छात्रा हत्याकांड के मामले में 8 जुलाई को कलेक्ट्रेट गेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और कथित मारपीट के मामले में अधिवक्ता अनिल कुमार प्रधान ने मेरठ की एससी/एसटी कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी देहात अभिजीत कुमार समेत 50 पुलिसकर्मियों को पक्षकार बनाया गया है। अधिवक्ता ने पुलिस पर दलितों के साथ बर्बरता का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। मामले में 3 अगस्त को सुनवाई होगी।