जिला पैरा खेल संघ की ओर से बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पैरा खिलाड़ियों का सम्मान किया किया। इन पैरा खिलाड़ियों ने बरेली में आयोजित स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक प्राप्त किया है। इस मौके पर जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने खिलाड़ियों में नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।