मेरठ में अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर मेरठ के लावड़ स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में 71 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया। इस दौरान युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।