चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के अटल सभागार में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद कांशीराम शोधपीठ एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास के संयुक्त तत्वधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर राष्ट्रीय विचार गोष्ठी हुई। डॉक्टर अनिल कुमार यादव, अरुण कुमार चौधरी, प्रोफेसर दिनेश, प्रोफेसर जगदीश, प्रोफेसर निवेदिता कुमारी, विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रोफेसर दिनेश कुमार, प्रोफेसर केके शर्मा आदि ने विचार रखे।