फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शिवभक्तों की सेवा के लिए नगर पंचायत ने लगाया शिविर, चेयरपर्सन सुधा खटीक ने किया उद्घाटन

हस्तिनापुर में सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर पहुंचने वाले शिवभक्तों की सेवा और सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से शिविर लगाया गया है। सोमवार को चेयरपर्सन सुधा खटीक ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर जनकल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। चेयरपर्सन ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का पावन अवसर है। कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त लंबी दूरी तय करते हैं, ऐसे में उनकी सेवा करना पुण्य का कार्य है। नगर पंचायत की ओर से शिविर में कांवड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी है। यहां पहुंचने वाले शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। शिविर में श्रद्धालुओं के ठहरने, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत के सभासद, कर्मचारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान शिव के जयकारों से शिविर परिसर भक्तिमय नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें