फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नगर निगम कार्यकारी चुनाव: शास्त्री नगर कम्युनिटी हॉल में सात नामांकन दाखिल

मेरठ नगर निगम के कार्यकारी चुनाव को लेकर शनिवार को शास्त्री नगर कम्युनिटी हॉल में कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। दोपहर 12:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। नामांकन जांच के दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई अपने समर्थकों के साथ चुनाव स्थल का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों से बातचीत की। इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, नगर आयुक्त संतोष गंगवार, भाजपा पार्षद संदीप रेवड़ी तथा भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। नगर निगम प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें