अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मेरठ कमिश्नरी से डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने एक से अधिक पत्नियों से दो से ज़्यादा बच्चे पैदा करने पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। परिवार को मिलने वाली शासकीय सुविधाओं को भी प्रतिबंधित करते हुए सख्त कानून बनाने की मांग उठाई।