शास्त्रीनगर डी ब्लाक स्थित बालेराम ब्रजभूष्ण सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे चार अखिल भारतीय विज्ञान मेले के तीसरे दिन अलग अलग राज्यों से वैज्ञानिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। छात्र छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किये। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई, लखनऊ से आए मुख्य अतिथि वैज्ञानिक डा. चंद्र मोहन नौटियाल, सहारनपुर यूनिवर्सिटी की वाइस चंसलर डा. वाई विमला, वैज्ञानिक दिव्या अग्रवाल, रविंद्र कन्हैरा, अशोक बैदी ने प्रदर्शनी में पहुंचकर जानकारी ली।