मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने शनिवार रात अपनी कार रुकवाकर बिजली बंबा बाईपास पर एक्सीडेंट होकर गिरे मालवाहक को सीधा कराया। उसे धक्का लगाया। स्टार्ट होने पर वहां से गए। मालवाहक सवार ऋतिक का हाल भी जाना कि उसे चोट तो नहीं लगी। इसका दो मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है।