गांधी बाग स्थित वेस्ट एंड नोड में भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में गृह कर में छूट व अन्य समस्याओं को लेकर विशेष बैठक हुई। जीओसी ने बैठक में आए सैनिकों के परिवार के लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान किसी ने बिजली की समस्या तो किसी ने मारपीट तो किसी ने गृह क्लेश जैसे मामले जीओसी के सामने रखे। इस दौरान सब एरिया कमांडर ने सभी की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों के परिवार वालों को चेक का वितरण भी किया।